राजनीति

महिला कर्मी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना के थप्पड़ जड़ दिया, इस मामले में CISF की महिला कर्मी के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

चंडीगढ़
हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई, जहां सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना के थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। महिला से सीआईएसएफ के सीनियरों ने पूछताछ भी की है। फिलहाल अभी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें कि जब कंगना दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थी, तब उनकी सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी से बहंस हो गई थी। बताया जा रहा है कि सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी, जिसका नाम कुलविंदर कौर है, ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कंगना के किसान आंदोलन के पिछले बयान से काफी नाखुश थी। जो वीडियो सामने आया है उसमें सी.आई.एस.एफ. की महिला बोलती हुई नजर आई कि, कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100-100 रुपये के लिए बैठती थीं। उसमें महिला कर्मी की मां भी शामिल थीं। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button