Breaking Newsबिहार

स्वास्थ्य बिगड़ने पर शिबू सोरेन वेंटिलेटर पर, परिवार और समर्थक चिंतित

रांची

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की फिर से हालत बिगड़ गई है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों शिबू सोरेन को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद से वह सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। वह कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर भी रहे। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।

Related Articles

उधर, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज यानी शनिवार को रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में फिसल गए थे जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। जमशेदपुर में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनके दिमाग में चोट लगी है और खून जम गया था।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button