देश

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: इस हफ्ते साढ़े 6 सौ रुपए सस्ता होकर सोना 51 हजार के नीचे आया

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोना 647 रुपए सस्ता होकर 50,584 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 29 अगस्त को ये 51,231 रुपए पर था।

53 हजार के नीचे आई चांदी
इस हफ्ते चांदी की कीमत में डेढ़ हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 54,205 रुपए पर थी जो अब 52,472 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,733 रुपए कम हुई है।

ऑलटाइम हाई से सोना 5,600 और चांदी 27,500 रुपए सस्ते
इस हफ्ते की गिरावट बाद सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5,616 रुपए नीचे आ गया है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 27,508 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अब तक का हाई 79,980 रुपए प्रति किलो है।

Related Articles

आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है रिकवरी
भारत समेत दुनियाभर के विश्लेषकों का अनुमान है कि इस साल के आखिर तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,000 डॉलर और घरेलू बाजार में 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है। जानकारों के अनुसार देश में जरूर महंगाई कम हो रही है, लेकिन वैश्विक पैमाने पर कीमतें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। इससे आने वाले दिनों में सोने को सपोर्ट मिलेगा, क्योंकि इसे महंगाई से बचाव का साधन (हेजिंग) माना जाता है। यानी महंगाई बढ़ने पर सोने में निवेश बढ़ जाता है।

कई दूसरी परिस्थितियां भी सोने के अनुकूल हैं। मसलन अमेरिका में मंदी की आशंका, ब्याज दरों में बढ़ोतरी थमने के आसार, शेयर बाजारों में गैर-वाजिब तेजी और भू-राजनीतिक तनाव।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करें। सबसे अच्छा है कि हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी है। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button