देश

‘हर भारतीय को हमारे जवानों पर गर्व है…’, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह ने सेना दिवस की दी शुभकामनाएं

  नई दिल्ली 
 
Indian Army Day 2023: भारत में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सैन्य कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने भारतीय सेना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर भारतीय हमेशा हमारे सैनिकों का आभारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीयों को देश के सैनिकों पर गर्व है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''सेना दिवस पर, मैं सभी सैन्य कर्मियों, दिग्गजों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हर भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हमेशा हमारे जवानों का आभारी रहेगा। उन्होंने हमेशा हमारे देश को सुरक्षित रखा है और संकट के समय उनकी सेवा के लिए सभी को उनकी सराहना करनी चाहिए।''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''आज 15 जनवरी को मैं भारतीय सेना दिवस के समारोह में भाग लेने के लिए बेंगलुरु में रहूंगा।'' अपने एक अन्य ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा, 'आर्मी डे पर सभी भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई। राष्ट्र उनके अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और सेवा को नमन करता है। भारत को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना के प्रयासों पर हमें गर्व है।''
 
राजनाथ सिहं आज सेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। सेना दिवस परेड 1949 के बाद पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित की जा रही है। इस साल सेना दिवस का परेड बेंगलुरु में परेड ग्राउंड, एमईजी एंड सेंटर में होगी।

जानिए सेना प्रमुख ने क्या कहा?

Related Articles

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, ''पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम बरकरार है और संघर्ष विराम के उल्लंघन में भी कटौती हुई है। लेकिन सरहद पार आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी बरकरार है। जम्मू और पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से हथियार, ड्रग की तस्करी जारी है।''

सेना प्रमुख ने कहा कि आत्मनिर्भरता से आधुनिकता हमारा मूलमंत्र होगा। भारतीय रक्षा उद्योग इन चुनौतियों के लिए आगे आ रहा है। हमें मेड इन इंडिया हथियारों, उपकरणों पर भरोसा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम संचार, मानव रहित प्रणाली, निर्देशित ऊर्जा हथियार जैसी आला तकनीक का स्वदेशीकरण हो रहा है।

हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। 1949 में इसी दिन जनरल के एम करियप्पा ने सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ के रूप में पदभार संभाला था। जनरल करियप्पा उन दो सेना अधिकारियों में से एक हैं जिनके पास फील्ड मार्शल की फाइव स्टार रैंक है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button