छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली में मुठभेड़: भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद…

बीजापुर। जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों नक्सली बस्तर में अपना PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान बस्तर में फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, पोमरा के जंगल में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं शनिवार की सुबह जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया।

करीब 30 से 40 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी बैकफुट हो रहे हैं। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। वहीं अंदरूनी इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आ सकती है। फिलहाल इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button