छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों में बीजापुर के जंगल में मुठभेड़, एक लाख का इनामी माओवादी गुड्डी कवासी ढेर

बीजापुर.

बीजापुर में रविवार की सुबह भैरमगढ़ ब्लाक के केशकुतुल के जंगल में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने खूंखार नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष गुड्डी कवासी को मार गिराया हैं। मारे गये नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भैरमगढ़ ब्लाक के केशकुतुल व केशामुंडा के जंगल में डिवीजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पण्डरु व अन्य 15 से 20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शनिवार को डीआरजी की टीम अभियान पर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान सुबह 5.30 बजे केशकुतुल के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने खूंखार नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष गुड्डी कवासी पिता आयतु उम्र 34निवासी कोटमेटा थाना जांगला को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। मारा गया नक्सली हत्या व आईईडी ब्लास्ट के कई मामले में शामिल था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से सर्चिंग के दौरान एक कंटरी मेड बंदूक, कुकर बम, कॉर्डेक्स वायर, फ्यूज, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टीक, पटाखा,नक्सली वर्दी बेल्ट, पिट्ठू, नक्सली साहित्य व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button