मध्यप्रदेश

महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने पर जोर, हर महिला से करें संपर्क

भोपाल

भाजपा की महिला मोर्चा महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करेंगी। इसके लिए मोर्चे की हर महिला सदस्या को हर महिला मतदाता से संपर्क करना होगा। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को प्रदेश भाजपा दफ्तर में प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

यह बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर थी। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी की महिलाओं के साथ ही जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और सोशल मीडिया प्रभारियों को बुलाया गया था। इसमें तय किया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले सभी लाभार्थी महिलाओं से संपर्क किया जाए। नई वोटर्स से भी संपर्क किया जाए, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश सरकार के काम काज की जानकारी दी जाए। वहीं खेती के कम से जुड़ी महिलाओं से भी संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही यह भी तय किया गया है कि महिलाओं के साथ छोटी-छोटी बैठकें भी की जाएं। भजन मंडली की महिलाओं और स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से भी संपर्क हो। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, कविता पटीदार, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा सहित अन्य महिला नेता विशेष रूप से शमिल रहीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button