छत्तीसगढ़रायपुर

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को भावभीनी विदाई, बीजापुर कलेक्टर के रूप में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

रायपुर। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को रेडक्रॉस सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अब वे बीजापुर के कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

कार्यक्रम में डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि श्री विश्वदीप ने सदैव जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और बेहतर समन्वय का परिचय दिया, जिसका लाभ आम जनता को मिला।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुढियारी आगजनी घटना के दौरान श्री विश्वदीप द्वारा किए गए साहसिक राहत एवं बचाव कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने तत्परता और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य किया। राजधानी की जनता उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी।

इस अवसर पर श्री विश्वदीप ने रायपुर में मिले अनुभवों को अपने प्रशासनिक जीवन की महत्वपूर्ण सीख बताते हुए कहा कि यहां उन्हें प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह जी, कीर्ति मान राठौड़ जी , यू एस बांधे जी जिला प्रशासन तथा नगर निगम टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।विदाई समारोह में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button