देश

भारत निर्वाचन आयोग मार्च के दूसरे सप्ताह में तारीखों का ऐलान कर सकता

नई दिल्ली

2024 लोकसभा चुनाव कब होंगे? फिलहाल, यह सवाल बरकरार है। इसी बीच खबरें हैं कि ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग मार्च के दूसरे सप्ताह में तारीखों का ऐलान कर सकता है। कहा जा रहा है कि आयोग पहले जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानना चाह रहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं।

 रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आयोग 9 मार्च के बाद तारीखों का ऐलान कर सकता है। फिलहाल, चुनाव अधिकारी राज्यों का दौरा कर जानकारियां जुटा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, संकेत ये भी मिल रहे हैं कि 2024 का चुनावी कैलेंडर 2019 जैसा ही हो सकता है।

2019 का चुनावी कार्यक्रम
साल 2019 में लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हुआ था। आयोग ने 10 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उस दौरान निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, वोटिंग का पहला चरण 11 अप्रैल को हुआ था। दूसरे चरण में 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 23 अप्रैल, चौथे चरण में 29 अप्रैल, पांचवे चरण में 6 मई, इसके बाद 12 मई और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को हुआ था।

आयोग ने 23 मई को नतीजों का ऐलान किया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल की थी। लोकसभा के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हुए थे।

बिहार पहुंचे CEC
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को यहां पहुंचा जो लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि सीईसी के साथ निर्वाचन आयुक्तों अरुण गोयल और धर्मेंद्र शर्मा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी राज्य में पहुंचे जो अगले दो दिन यहां रहेंगे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button