![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/10/download-2022-10-14T113924.031.jpg)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर नामांकन तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। इस बार 80 साल से ऊपर उम्र वाले बुजुर्गों और कोरोना पीड़ितों को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।
नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर
नॉमिनेशन- 25 अक्टूबर तक
वोटिंग- 12 नवंबर
काउंटिंग- 8 दिसंबर