छत्तीसगढ़

आठ आइएफएस अफसरों का तबादला

रायपुर

प्रदेश के आठ आइएफएस अफसरों का तबादला हुआ है। लघु वनोपज संघ के महाप्रबंधक आरसी दुग्गा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर भेजा गया है।अन्य अधिकारियों में मनीष कश्यप को उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम नवा रायपुर से वन मंडलाधिकारी जांजगीर-चांपा, दिनेश कुमार पटेल को जांजगीर चांपा से वनमंडाधिकारी नारायणपुर, रौनक गोयल को उप वनमंडलाधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार से राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर, ग्रीष्मी चांद को उप वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार से उप वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी को उप वनमंडलाधिकारी नारायणपुर से वनमंडलाधिकारी दुर्ग, हेमचंद पहारे को उप वन संरक्षक वन विकास निगम रायपुर से संचालक सह वनमंडलाधिकारी जंगल सफारी रायपुर और बीएस सरोटे को उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम से वनमंडलाधिकारी जंगल सफारी रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button