बिहार

झारखंड में ड्रग्स-अवैध धन के प्रसार को रोकने में 3.24 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

सिंहभूम.

लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में अधिकारियों ने 3.24 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए। एक अधिकारी ने इस जब्ती की जानकारी दी। बता दें कि सिंहभूम क्षेत्र में 13 मई को मतदान होने वाला है। पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा, "चुनाव के बीच जिला प्रशासन ने एक अभियान चलाकर 2,162 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया है।"

कुलदीप चौधरी ने एसपी आशुतोष शेखर के साथ मिलकर जिले में लोकसभा चुनाव से पहले ड्रग्स और अवैध धन के प्रसार को रोकने के लिए अभियान चलाया। पश्चिमी सिंहभूम माओवादियों से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। पिछले साल इस क्षेत्र में माओवादियों से जुड़ी 46 घटनाएं सामने आई थीं। इनमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। सिंहभूम एसटी निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। यहां कुल 14.32 लाख मतदाता है, जिनमें से 7.27 महिलाएं हैं। भाजपा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को इस क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इस क्षेत्र से राज्य परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button