देशनई दिल्लीविदेश

‘द्रौपदी मुर्मू’, ‘क्वीन एलिजाबेथ’ के अंतिम संस्कार में जाएंगी: 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन में रहेंगी राष्ट्रपति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 सितंबर को ब्रिटेन जाएंगी। वे क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मुर्मू 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू की यह पहली विदेश यात्रा होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त किया था। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 12 सितंबर को दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन गए थे और महारानी के देहांत पर शोक जताया था। भारत ने क्वीन के देहांत पर 11 सितंबर को एक दिन का राष्ट्रीय शोक का भी ऐलान किया था।

लंदन में होगा अंतिम संस्कार
क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिन्स्टर ऐबी चर्च में होगा। क्वीन का पार्थिव शरीर 13 सितंबर को स्कॉटलैंड से लंदन पंहुचा था। जिसके बाद उसे उनके घर बकिंघम पैलेस ले जाया गया था। अब क्वीन के ताबूत को चार दिन के लिए वेस्टमिन्स्टर ऐबी में रखा जाएगा जिसके बाद 19 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा।

Related Articles

दुनियाभर से 500 से ज्यादा लीडर पहुंचेंगे
क्वीन के अंतिम संस्कार में दुनियाभर से करीब 500 लीडर आएंगे। इसमें अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन, काॅमनवेल्थ देशों के लीडर्स और यूरोप की रॉयल फैमिली और दुनिया के अन्य लीडर्स शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत बेलारूस और म्यांमार से किसी नेता को नहीं बुलाया गया है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button