छत्तीसगढ़रायपुर

डॉक्टर डे पर डॉ. जितेंद्र सराफ का अनेक मंचों पर हुआ सम्मान

रायपुर। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सराफ को उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय योगदान, मानवीय सेवा और समाज के प्रति समर्पण के लिए शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अमर पारवानी द्वारा भी डॉ. सराफ का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. जितेंद्र सराफ ने वर्षों से अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों का विश्वास अर्जित किया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सराफ ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि चिकित्सा सेवा से जुड़े प्रत्येक डॉक्टर का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. जितेंद्र सराफ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दीं|

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button