मध्यप्रदेश

महाकाल में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दिवाली जैसी पूजा, ओरछा में उमड़ी भीड़; जानिए, कहां पर क्या तैयारी

उज्जैन
अयोध्या में आज नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। जिसे लेकर पूरा देश राममय है। मध्यप्रदेश में भी जश्न और उत्साह का माहौल है। उज्जैन के भगवान महाकाल मंदिर समेत प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है।

मध्यप्रदेश में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न और उत्साह भरा माहौल है। प्रदेश में उज्जैन के भगवान महाकाल मंदिर समेत सभी छोटे-बड़े मंदिरों को विशेष तरीके से सजाया गया है। MP में अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहां क्या माहौल है, आइए जानतें हैं।

प्रदेशभर में आज धार्मिक आयोजन होंगे। उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में फुलझड़ी जलाकर दिवाली जैसी पूजा की गई। साथ ही ओरछा में श्रीराम राजा मंदिर में 5100 मिट्टी के दीपक जलाकर विशेष पूजा की गई।

Related Articles

आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा होगी। दोपहर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के बाद करीब 6 टन हलवा प्रसाद के रूप में सभी भक्तों को बांटा जाएगा। उज्जैन में 5 फीट 9 इंच की अगरबत्ती बनाई गई तो वहीं गुना में 151 फीट लंबी अगरबत्ती बनाई गई है।

इन अगरबत्तियों को बनाने में घी, चंदन, गोबर, फूल, हवन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। दोनों अगरबत्तियों को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समय प्रज्वलित किया जाएगा।

रीवा के चिरहुलानाथ मंदिर में आज जलाये जाएंगे 21 हजार दीपक

तो वहीं मध्यप्रदेश के रीवा में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की धूम है। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर्व के उपलक्ष्य में रीवा के चिरहुलानाथ मंदिर में आज 21 हजार दिये जलाये जाएंगे। साथ ही मंदिर में अखंड राम चरित मानस और भजन कीर्तन के कार्यक्रम पूरे दिन चलेंगे।

हजारों भक्तों की भीड़ दिन भर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली है। MP के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल खुद भी पचमठा और चिरहुला मंदिर में कार्यक्रमो में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

मुरैना में आज मनाई जाएगी दीवाली

वहीं मुरैना में आज दीपावली मनाई जाएगी। जिले के मंदिरों में अखण्ड रामायण का पाठ कीर्तन भजन  चल रहे हैं। अखण्ड रामायण पूर्ण होने पर आज भण्डारा किया जाएगा। शहर में आज कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें शहरवासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

यहां के मंदिरों में जिस समय अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर में पूजा अर्चना शुरु होगी उसी समय यहां भी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही यहां के वासी घरों में भी उसी समय विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। शहर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है, साथ ही रात में पूरे शहर में दीवाली मनाई जाएगी।

ओरछा में जलाए 5100 मिट्टी के दीपक

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ओरछा में भव्य तैयरियां है। ओरछा के राम राजा मंदिर में अयोध्या में 5100 मिट्टी के दीपक जलाए। तो वहीं मंदिर की सजावट भी बहुत खूबसूरत तरीके से की है।

किन्नरों के बनाए राम मंदिर की भी आज होगी प्राण प्रतिष्ठा

श्योपुर जिले में भी थर्ड जेंडर कोमल किन्नर ने अपने ही आश्रम पर भगवान श्री राम का एक मंदिर का निर्माण किया है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा भी अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही होगी।

मंदेर की प्राण प्रतिष्ठा में शहर के तोड़ी बाजार से होते हुए कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें आकर्षक झांकियां और कई अखाड़े के कार्यक्रम भी किए जाएंगे। साथ ही श्री रामकथा का भी आयोजन किया गया है। आज किन्नर कोमल एक कन्या की शादी भी कराएंगी। इसको लेकर पूरे श्योपुर जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button