राजनीति

भाजपा :लोक सभा की 160 सीटों पर प्रवास और विस्तारक योजना पर चर्चा

नई दिल्ली
 दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी विजय रूपानी, तमिलनाडु के अध्यक्ष अन्नामलाई, गुजरात के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, सी.टी. रवि, कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, रमन सिंह, राधा मोहन सिंह, सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी.एल. संतोष उपस्थित हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और दुष्यंत गौतम भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में चल रही बैठक में 2024 लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी के लिए कमजोर मानी जाने वाली लोक सभा की 160 सीटों पर प्रवास और विस्तारक योजना पर चर्चा की गई। इन सीटों पर पार्टी के संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने के उपायों के साथ ही अब तक किए गए कामकाज की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की जाने वाली परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हुई। बैठक में कार्यकारिणी बैठक के एजेंडे को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button