फिल्म जगत

दीपिका चिखलिया का नया इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

रामानंद सागर की 'रामायण' तो आप सभी ने देखी होगी। उसमें माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को भी जानते ही होंगे। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आजकल तो वह फोटोज के साथ-साथ रील्स भी बनाती दिखाई दे जाती हैं। उनका कहना है कि खुद से प्यार करते रहना चाहिए। हमेशा अच्छा और पॉजिटिव बोलना चाहिए लेकिन लोग उनके पोस्ट्स पर चुटकी लेने में बाज नहीं आते हैं। वह कुछ-न-कुछ करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ रील्स शेयर किए हैं, जिस पर लोगों की बहुत ही मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। आइए दिखाते हैं।

दीपिका चिखलिया को आज भी लोग 'रामायण' की 'सीता' की ही तरह देखते हैं। शुरुआत में तो उनके चाहने वाले पैरों में गिर जाते और उनका आशीर्वाद लेने लगते थे। लेकिन जैसे-जैसे चीजें बदलीं, तो ये सब होना बंद हो गया। लेकिन एक्ट्रेस के वीडियोज के कमेंट सेक्शन में जयकारे लगते रहते हैं। 10 जनवरी को उन्होंने जब एक रील्स बनाकर अपलोड की, तो लोगों ने उनसे कहा कि वह रामायण से अच्छी सीख देने वाले क्लिप्स भी डाला करें।

दीपिका चिखलिया के रील्स पर लोगों का रिएक्शन
दीपिका चिखलिया अपने लेटेस्ट वीडियो में ड्रेस चेंजिंग वाला ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। पहले वह लोवर टी-शर्ट में दिखाई देती हैं और बाद में जब वह फ्रेम में दोबारा आती हैं तो उनके आउटफिट बदले हुए रहते हैं। अब इसी पर लोगों ने लिखना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा- जय सीता राम। एक ने कहा- सीता मां प्रणाम। एक ने लिखा- राम जी के हैप्पी बर्थडे में जा रही होंगी सीता जी। एक ने लिखा- सुबह- सुबह आपके दर्शन हो गए। जय श्री राम।

दीपिका चिखलिया का खोया जिगर
इसके अलावा दीपिका चिखलिया ने एक और रील्स बनाया था, जिसमें वह साड़ी में दिखाई दे रही थीं और 'जाने कहां मेरा जिगर गया जी, अभी-अभी यहीं था किधर गया जी' गाने पर मिमिक कर रही थीं। अब इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूदर ने लिखा- आप हमेशा साड़ी में ही आएं। हमें आप साड़ी में ही अच्छी लगती हैं। एक ने चुटकी लेते हुए लिखा- गलती से हमारे घर पर है। एक ने लिखा- जय सीता मां। एक ने कहा- सीता माता राम से बेहतर हैं। सीताजी पोस्ट्स तो डालती हैं। राम तो वो भी नहीं करता। एक ने नसीहत दी- मैम आप रीमायण के ही वीडियो बनाया करो।

लोगों ने दीपिका चिखलिया को किया अनफॉलो
इसके पहले भी दीपिका ने कई गानों पर रील्स बनाए हैं और लोगों ने उनसे कहा कि वह ऐसा न करें क्योंकि वह सीताजी हैं। एक्ट्रेस ने 'ओ मेरे शोना रे' पर डांस किया था। और कैप्शन में लिखा था- 'जिंदगी एक गीत है, इसे गाओ, जियो और खुलकर नाचो।' अब इसी पर लोगों ने उनकी पुंगी बजानी शुरू कर दी थी। एक यूजर ने लिखा था- माता जी मैं आपको अनफॉलो कर रहा हु क्यूंकि इस रूप मे मैं आपको नही देख सकता हु। और आपसे गुजारिश है की आप माता सीता की छवि बनाए रखें।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button