फिल्म जगत

दीपिका पादुकोण इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण को कल रात देर रात अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री को घबराहट की शिकायत होने के तुरंत बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अब उनकी हालत में अब सुधार देखा गया है। दीपिका अब अच्छा महसूस कर रही हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब दीपिका की तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले भी उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अचानक हॉस्पिटल ले जाया गया था। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर दीपिका को ऐसा बार-बार क्यों होता है। आखिर सभी की चहेती दीपिका को क्या बीमारी है। चलिए हमारी इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं दीपिका पादुकोण किस बीमारी से पीड़ित हैं..

इस बीमारी से पीड़ित हैं दीपिका
दीपिका की हालत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में उनके तरह-तरह के किए गए हैं। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अब उनकी तबीयत में सुधार है और फैंस भी अभिनेत्री के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। दीपिका को इससे पहले दिल की धड़कन बढ़ने या हार्ट रेट बढ़ने की समस्या होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय दीपिका हैदराबाद में वह प्रभास के साथ एक अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग में बिजी थीं। उस दौरान उन्हें करीब आधे दिन तक निगरानी में रखा गया था। दीपिका को हार्ट रेट बढ़ने यानी डॉक्टरी भाषा में कहें तो हार्ट एरिदमिया नामक एक बीमारी है, जिसके कारण बीते दिनों कई सेलेब्स का निधन हो चुका है।

क्या हैं हार्ट एरिदमिया और कितनी खतरनाक है यह बीमारी?
दीपिका को जो, बीमारी है उसे हार्ट एरिदमिया कहा जाता है। यह एक हार्ट डिसऑर्डर है, जिसमें दिल की धड़कनों की रेट और रिदम गड़बड़ा जाती है। दिल के इस रेट और रिदम के पीछे हार्ट का इलेक्ट्रिकल प्रोसेस होता है, जो कि इलेक्ट्रिकल इंपल्स करती हैं। आपको बता दें कि दिल की इलेक्ट्रिकल इंपल्स एक निर्धारित रास्ते से गुजरती हैं। यह सिग्नल हार्ट मसल्स की एक्टिविटी को कॉर्डिनेट करते हैं, ताकि दिल आराम से खून को अंदर और बाहर फेंक सके। इन रास्तों या इलेक्ट्रिकल इंपल्स में दिक्कत आने के कारण एरिदमिया की समस्या होती है। ज्यादातर केसिज में हार्ट एरिदमिया से नुकसान नहीं होता है। लेकिन जब यह समस्या दिमाग, फेफड़े, दिल या अन्य जरूरी अंगों तक जाने वाले खून के प्रवाह में दिक्कत होने का कारण बन जाती हैं, तो यह जान के लिए खतरा भी साबित हो सकती है।

क्या हैं बीमारी के लक्षण और कारण
इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें धड़कन का मिस हो जाना,गर्दन या सीने में फड़फड़ाहट, तेज या धीमी हार्ट रेट, अनियमित हार्ट रेट होते हैं। इनके अलावा सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, बेहोशी, थकान, अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण भी महसूस किए जाते हैं। इसका कारण हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, एक्सरसाइज, तनाव या चिंता से लेकर एलर्जी, जुकाम तक हो सकता है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button