छत्तीसगढ़

कोरबा में कान में हेडफोन लगाए युवक का फंदे से लटका मिल शव

कोरबा.

कोरबा के पंप हाउस क्षेत्र में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम हर्ष केसरवानी है। लोगों को जैसे ही हर्ष द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली वैसे ही मौके पर लोगों के भीड़ जुट गई। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और हर्ष को फांसी के फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने बताया कि हर्ष के माता-पिता शादी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। मंगलवार की सुबह घर पहुंचने पर दरवाजा खटखटाया तब हर्ष ने काफी समय बीत जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। तब उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई जब पड़ोस में ही रहने शख्स ने कमरे के पीछे दरवाजे से जाकर देखा तो पीछे के दरवाजा खुला हुआ था और हर्ष बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि हर्ष ने मौत से पहले किसी से फोन पर बातचीत की। हर्ष के कान में हेडफोन लगा हुआ था। वहीं बिस्तर पर मोबाइल गिरा हुआ था। फिलहाल सीएसईबी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button