देश

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF जवान शहीद और 3 घायल

इम्फाल/जिरीबाम.

मणिपुर के जिरीबाम में रविवार को कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसमें CRPF का एक जवान शहीद हो गया। साथ ही, सीआरपीएफ का एक जवान और 2 पुलिसकर्मी जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने शहीद जवान की पहचान अजय कुमार झा के रूप में की है। सभी घायल कर्मियों का इलाज जिरीबाम अस्पताल में किया गया। सेइजांग कुकी गांव के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने रविवार सुबह एक बड़ा हमला शुरू कर दिया। उन्होंने तीन घंटे से अधिक समय तक मैतेई गांव और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया।

पुलिस ने कहा कि सीआरपीएफ कर्मी के सिर पर उस समय गोली मारी गई, जब वह वाहन चला रहा था। जिरीबाम के एक निवासी ने कहा, 'जिस सटीकता से हमले किए गए, उससे पता चलता है कि आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे।' यह 5वीं बार था जब उसी क्षेत्र से हमले किए गए और क्षेत्र की खोज के प्रयासों को कुकी महिलाओं ने रोक दिया। हालांकि, संयुक्त टीम ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों पर हमला करने वाले उग्रवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

अरंबाई टेंगोल के 2 सदस्य गिरफ्तार, हथियार जब्त
बीते दिनों मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में सशस्त्र समूह अरंबाई टेंगोल के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान, उनके कब्जे से हथियार जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि नंबुल मापल क्षेत्र से पिछले बुधवार को ये गिरफ्तारियां हुईं। इन अरंबाई टेंगोल सदस्यों की पहचान कंगबाम लेनिन सिंह और तोइजम शांति किशोर के रूप की गई है। पुलिस के मुताबिक, सिंह और किशोर के कब्जे से एक मैगजीन और 16 कारतूस के साथ एक इंसास राइफल, एक मैगजीन और तीन कारतूस के साथ .38 कैलिबर की पिस्तौल जब्त की गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सिंह और किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button