बिहार

CPI के डी राजा ने दिया 2024 में जीत का मंत्र, कहा- मिलकर BJP को हराएंगे

पटना
विपक्षी एकता पर पटना में हुई बैठक के बाद इसमें शामिल दलों का उत्साह बढ़ गया है। भाकपा महासचिव डी. राजा ने कहा है कि सभी राज्यों और देश में हमलोग मिलकर भाजपा को हराएंगे। हमलोग एकजुट हुए हैं। जुलाई में होने वाली शिमला बैठक में राष्ट्रीय विपक्षी एकता की प्रक्रिया को नई ऊंचाई दी जाएगी। विपक्षी दलों के गठबंधन को औपचारिक रूप दिया जाएगा ताकि एक के मुकाबले एक का चुनावी परिदृश्य तैयार किया जा सके। शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर 15 विपक्षी दलों की महा बैठक करीबी पौने चार गंटें तक चली।

पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद जनशक्ति भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में डी राजा ने ये बातें कही। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आमंत्रण पर आहूत देश के प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक में मौजूद 15 राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाग लेने और भाजपा-संघ मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया जो व्यापक राष्ट्रहित में लोकतंत्र व संविधान की हिफाजत के लिए एक स्वागतयोग्य प्रस्थानबिंदु है।
 
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में हुए निर्णय का भाकपा समर्थन करती है। पार्टी की बिहार कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक ने भी इसपर सहमति जताई है। गठबंधन और सीट शेयरिंग पर सहमति बनेगी। हम भाजपा को हराएंगे। भाजपा और संघमुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में अलग-अलग समीकरण हैं। जब बैठेंगे तो सब मुद्दे सुलझाएंगे। आम आदमी पार्टी के स्टैंड पर उन्होंने कहा कि दिल्ली पर लाये गए अध्यादेश मुद्दे पर हमलोग आप के साथ हैं। संसद में उसका विरोध करेंगे। कांग्रेस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी साथ है।
 
पंद्रह विपक्षी दलों की साझा बैठक के अगले दिन गैर भाजपा दलों ने 2024 में एकजुट होकर भाजपा को पराजित करने के दावे दोहराये। सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक में सभी दलों ने एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया है और सीटों का बंटवारा इसमें कोई बाधा नहीं बनने जा रहा है।

 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button