बिहार

रांची में बाइक-कार की टक्कर, दंपति और दो बच्चों की मौत

रांची.

झारखंड की राजधानी रांची में खलारी थानान्तर्गत भेलवाटांड़ में एक चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पति पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार शाम 7.30 बजे का है। हादसे में जान गंवाने वाले पति, पत्नी और बच्चे (एक बेटा और एक बेटी की मौत, एक घायल) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पूरा परिवार एक ही मोटरसाइकिल से पिपरवार से प्रतापपुर (चतरा) जा रहा था।

इसी बीच सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पत्नी और बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति और दोनों बेटों को तुरंत सीसीएल के बचरा अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उन दोनों को भी बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में इलाज के दौरान पति और एक और बेटे की मृत्यु हो गई। एक बेटा (7 साल) गंभीर रूप से घायल है। उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान पंकज साव, होमगार्ड जवान के रूप में हुई है। वह प्रतापपुर थानाक्षेत्र (चतरा) के जोगियारा गांव का रहने वाला था। समाचार लिखे जाने तक आसपास के ग्रामीण सड़क जाम किये हुये थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button