छत्तीसगढ़

आरक्षक के पिता को मारी गोली: संबलपुर के जंगल से शव बरामद…

मोहला-मानपुर-अंबागढ़। चौकी जिले में शुक्रवार को नक्सलियों ने आरक्षक के पिता रविंद्र साय कटेगा (55 वर्ष) को गोली मार दी। इसके बाद नक्सलियों ने रविंद्र साय पर कुल्हाड़ी से भी वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के शव पर धारदार हथियार से गोदे जाने के निशान मिले हैं। घटना कोहका थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव की है।

नक्सलियों ने संबलपुर गांव से लगे जंगल में घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद शनिवार सुबह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की DRG फोर्स (District Reserve Guard) संबलपुर के जंगल में पहुंची। यहां से टीम ने रविंद्र साय कटेगा का शव बरामद किया। इसके शरीर पर गोली मारने के साथ ही धारदार हथियार से गोदे जाने का निशान था। DRG फोर्स ने पूरे इलाके की सर्चिंग भी की, ताकि अगर नक्सलियों ने कोई एंबुश लगाया हो, तो उसे भी नाकाम किया जा सके।

नक्सलियों ने रविंद्र साय कटेगा की हत्या के बाद उसकी बाइक को भी जला दिया है। जिले की कोहका और डीआरजी की टीम आरक्षक के पिता रविंद्र साय के शव को लेकर मानपुर वापस लौट गई है। मृतक का बेटा मानपुर में ही आरक्षक के पद पर तैनात है। इधर नक्सली आरक्षक के पिता की हत्या कर वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुपलेश कुमार पात्रे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच नक्सलियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। फिलहाल जांच की जा रही है और मुखबिरों को फैला दिया गया है। रविंद्र साय कटेगा मानपुर में नक्सल पीड़ित के तौर पर 2009 से रह रहा था। 2009-10 में उसने गोपनीय सैनिक के रूप में भी काम किया था। नक्सलियों ने मानपुर विकासखंड के डब्बा से लेकर संबलपुर तक 25 लोगों को मारने का फरमान जारी किया हुआ है। अब तक नक्सली 7 ग्रामीणों को मौत की नींद सुला चुके हैं।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button