मध्यप्रदेश

राजगढ़: भारत माता चौक पर लहरा रहे भगवा झंडे पर कांग्रेस की कड़ी आपत्ति, लगाया तिरंगा

राजगढ़

 भारत माता चौक पर लहरा रहे भगवा झंडे पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उस खंभे पर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ था। राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने उसे हटाकर केसरिया झंडा लगा दिया।

दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर तक उस केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दीजिए, नहीं तो हम उसे उतारकर वहां तिरंगा झंडा लहराएंगे। इस चेतावनी के कुछ देर बाद ही नगर पालिका ने चौक से भगवा झंडा हटा लिया।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केसरिया झंडा लगाओ, लेकिन मंदिर पर लगाओ। राघौगढ़ किले पर आज भी केसरिया झंडा लगा है, जाकर देख लो, लेकिन भारत माता के पास तो तिरंगा झंडा ही लगा रहना चाहिए।

24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारने की बात कही थी

अभी प्रतिमा पर छोटा सा तिरंगा झंडा लगाया हुआ है। वहां लगा बड़ा तिरंगा ध्वज क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि कलेक्टर 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दें, नहीं तो हम लोग उसको उतारेंगे और भारत का तिरंगा झंडा लहराएंगे और भारत माता की जय बोलेंगे।

दिग्विजय की इस चेतावनी का असर यह हुआ कि चंद घंटे बाद ही नगर पालिका ने केसरिया झंडे को उतार दिया।इसके बाद सोमवार सुबह यहां तिरंगा झंडा लगा दिया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button