छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, स्काॅर्पियो ने मारी टक्कर, घटना के बाद आरोपी फरार…

महासमुंद
 बीती रात हुए सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। मृतक महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष थे। घटना के बाद आरोपी स्काॅर्पियो चालक वाहन के साथ फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी रात साढ़े 12 बजे बरोंडा चौक की ओर से क्लब पारा स्थित घर लौट रहे थे। सुविधा एसटीडी के पास जैसे ही वे राइट टर्न करते सड़क पर आए, नेहरू चौक की ओर से बरोंडा चौक जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो वाहन ने टक्कर मारा। जिससे द्विवेदी 20 मीटर दूर जा गिरे, उनकी दुपहिया लगभग 50 दूर पड़ी मिली। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। इधर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सको ने द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। द्विवेदी कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष पद पर थे।

हादसे में कांग्रेस नेता अपनी गाड़ी से उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे। उनकी गाड़ी 50 मीटर दूर पर पड़ी हुई मिली। हादसे में सुरेश द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस नेता को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे कचहरी चौक से जाने वाले स्वाध्याय केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास हुआ। आरोपी ड्राइवर ने कांग्रेस नेता की दोपहिया को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि स्कॉर्पियो का नंबर पता चल सके। इसके आधार पर उसके मालिक तक पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में वाहन इमली भाठा निवासी किसी शख्स का होना पता चला है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button