छत्तीसगढ़

‘अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस’ : बीजेपी

रायपुर.

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रत्याशियों की घोषणा का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल और सक्षम नेतृत्व में पार्टी का विजय अभियान सतत जारी रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने रायगढ़ से राधेश्याम राठिया,जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडे, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराज नाग को उम्मीदवार घोषित कर एक बार फिर अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश की है।

Related Articles

प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द जारी करने को लेकर कहा कि इससे पार्टी और उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों के लिए काफी समय मिला है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जिस तरह से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई थी। इस बार लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश के कार्यकर्ता के साथ मिलाकर अथक प्रयास करेंगे और जनता का आशीर्वाद से हुए भाजपा को सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजयी बनाकर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button