छत्तीसगढ़

नगर निगम जन चौपाल में आयुक्त एवं अधिकारियों ने सुनी समस्या

राजनांदगांव

नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों में प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1:30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में कुल 4 आवेदन प्राप्त हुये।

आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकों को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में 4 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें राशन कार्ड संबंधित 2 एवं जाति प्रमाण पत्र संबंधी 2 इस प्रकार कुल 4 प्रकरण प्राप्त हुये जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

Related Articles

आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या का निराकरण करने जन चौपाल लगाया जा रहा है। जन चौपाल में आये आवेदनों का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि आज के जन चौपाल में विभिन्न समस्याओं संबंधित 4 आवेदन प्राप्त हुये जिनका अतिशीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, ताकि आवेदकों को उसका लाभ मिल सकें। जन चौपाल में उपायुक्त श्री मोबिन अली, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री दीपक अग्रवाल एवं प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button