केरियरछत्तीसगढ़रायपुर

देश के टॉप कलेक्टर्स में शामिल हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

डॉ. गौरव सिंह को फेम इंडिया एवं Asia Post द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” विशेषांक में देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में स्थान मिला है। उत्कृष्ट प्रशासन, नवाचार और प्रभावी प्रबंधन कौशल के आधार पर उन्हें देशभर के टॉप कलेक्टर्स में शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार, फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए मूल्यांकन में देश के लगभग 800 जिलों के अधिकारियों का आकलन किया गया। इस प्रक्रिया में प्रशासनिक दक्षता, नवाचार, जनसंपर्क, विकास कार्यों की निगरानी, कानून व्यवस्था, जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन सहित 10 प्रमुख मानकों पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया।

इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देशभर से 100 जिलाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को भी स्थान प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन को विशेष रूप से सराहा गया।

इस उपलब्धि पर जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को बधाई दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button