Breaking Newsउत्तर प्रदेश

सीएम योगी का अम्बेडकरनगर दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

अम्बेडकरनगर

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अम्बेडकरनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 3 बजे सीएम योगी हेलीकॉप्टर से शिवबाबा पहुंचेगे और 3:15 तक पूरे विधि विधान के साथ वहां दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद लाभार्थियों को चेक व नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ शिवबाबा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यहां का सारा काम निपटाकर योगी श्रवण क्षेत्र धाम के लिए रवाना होंगे और वहां का स्थलीय निरीक्षण करके 4:55 बजे हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

श्रवण क्षेत्र धाम में करेंगे स्थलीय निरीक्षण
सीएम योगी के अम्बेडकरनगर दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी जिस जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है। जिले के एसपी-कलेक्टर ने पहले ही दौरा स्थल का निरीक्षण कर लिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button