मध्यप्रदेश

CM योगी ने महाकाल की विशेष पूजा कर लिया बाबा का आशीर्वाद, इंदौर के लिए हुए रवाना

इंदौर

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 12 बजे इंदौर पहुंचे। यहां वे एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर में बैठकर सीधे उज्जैन के लिए रवाना हुए। वे सबसे पहले महाकाल लोक पहुंचे और सोशल मीडिया पर लिखा- जय महाकाल। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में करीब 35 मिनट तक पूजा की। गाय के दूध, घी, दही, शहद, शक्कर, फल के रस से महाकाल का अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला, बिल्व पत्र, मखाने की माला, केसर, चंदन, इत्र अर्पित कर पंचामृत पूजन किया।

महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ वाल्मीकि धाम के उमेश नाथ महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन भी मौजूद हैं। पुजारी रूपम गुरु, नवनीत गुरु ने पूजा कराई। महाकालेश्वर की पूजा के बाद भर्तृहरि की गुफा पहुंचे हैं।

Related Articles

तय कार्यक्रम के मुताबिक उज्जैन के बाद योगी आदित्यनाथ को दोपहर करीब दो बजे बाद हेलिकॉप्टर से वापस इंदौर एयरपोर्ट लौटना है। यहां से वे सीधे राजवाड़ा जाएंगे और देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे यहां 10 मिनट रुकेंगे। वे राजवाड़ा से सीधे नाथ मंदिर जाएंगे। वे मंदिर परिसर में ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे। मंदिर परिसर में 40 फीट का ध्वज स्तंभ बनाया गया है। इसमें नाथ सम्प्रदाय के चिन्ह अंकित हैं। योगी इसके अनावरण के साथ ही माधवनाथ महाराज के दर्शन कर उद्बोधन देंगे।

शाम 4 बजे पहुंचेंगे रवींद्र नाट्यगृह

योगी यहां से 3.25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी प्रतिमा पहुंचेंगे। वे यहां 20 मिनट रुकेंगे और फिर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवीन्द्र नाट्य गृह जाएंगे। यह कार्यक्रम 4 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन करेगी।

महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से योगी ने की भेंट
भर्तृहरि गुफा जाने के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से भेंट करने अखाड़े पहुंचे, जहां महंत विनीत गिरी ने आत्मीयता के साथ योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया और उन्हें बाबा महाकाल का एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button