Breaking Newsबिहार

सीएम हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी बधाई

रांची

आज का दिन कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज वह 44 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। उनके जन्मदिन पर हर तरफ से शुभकामनाएं आ रही हैं। वहीं, इस खास मौके पर सीएम हेमंत ने भी धोनी को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "झारखण्ड के लाल Captain Cool Mahi को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।" वहीं, बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी रांची में रहते हैं। रांची के JSCA स्टेडियम में धोनी ने आम लोगों के साथ केक काटा। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का जादू मैदान पर हो या मैदान के बाहर, हमेशा प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलता है।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button