Breaking Newsमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन

भोपाल

पहलगाम के अंदर जो घटना हुई है क्या हिंदू, क्या मुसलमान, क्या मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर सब एकजुट के साथ पहली बार प्रधानमंत्री के साथ पक्ष और विपक्ष दोनों ने हत्याकांड की निंदा की है। कठोर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री के लिए विश्व से भी समर्थन मिल रहा है। आज मैं प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी है और मोदी जी ने पुनः दोहराया है इस घटनाक्रम की जिम्मेदारों को उसकी कीमत चुकाना होगी उन्हें छोड़ेंगे नहीं, यह मेरे देश का संकल्प है। कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली दुश्मनों को हजम नहीं हुई। धर्म के नाम पर हत्या करते हैं। अगर इतनी हिम्मत है तो हमारी सेना के सामने आते चिंदी चिंदी कर दिए जाते। चूहे की तरह जाकर कायराना हरकत कर गए जिस बिल में छुपे हैं उसे बिल के मालिक को भी सजा मिलेगी।

मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे
उक्त बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि हम निर्णय करते हैं, लागू करने के लिए नीति बनाने के लिए अधिकारियों की भूमिका होती है। सबसे बड़ा रोल अधिकारियों का भी होता है। अधिकारी कर्मचारी संघ हमारे परिवार की तरह हैं उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। जब हम विकास की बात करते हैं तो हमारे अधिकारी कर्मचारी कैसे पीछे रह सकते हैं इन्हें पीछे नहीं छोड़ सकते। शहर में गांव में गरीब किसान महिला सभी की चिंता कर रहे हैं। आपकी मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे।

Related Articles

एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा
सीएम डॉ मोहन ने कहा-आपकी सभी सेवा शर्तें विभिन्न मांगों के प्रति हम संवेदनशील है। पहले भी कई मांगे पूरी की है। आगे भी करेंगे। कर्मचारी अधिकारियों का जो मांग पत्र पढ़ा है बहुत बड़ा है। लेकिन बहुत अच्छा भी है। आपका मांगना भी बुरा नहीं है। हम लगातार काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में एक पहचान बनाएगा मध्य प्रदेश। प्रदेश की विरासत की भी बात होगी। प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है राजमार्ग पर राजा भोज के नाम पर भूमिपूजन करने वाले हैं। राजा विक्रमादित्य 24 घंटे काम करते थे। विक्रमादित्य से सब सीखा जा सकता है। एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
मध्य प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत की जाती है। केंद्रीय के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। दीपावली अब एरियर के साथ अच्छी मानेगी। यह घोषणा तत्काल अभी से लागू होती है। 2016 से जो पदोन्नति लटकी हुई है, उसका लाभ भी जल्द मिलेगी। पीएससी से पद खाली होने के साथ ही अभियान चलाएगा। जब शासन के पद मंजूर हैं तो फिर किसी भी प्रकार की बार-बार स्वीकृत की आवश्यकता नहीं। एक बार पद स्वीकृत है उसे तत्काल भरा जाएगा।

पदोन्नति को लेकर सीएम का बड़ा बयान
सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वार भी खोले जाएंगे। भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा।

पाकिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान
पाकिस्तानियों को लेकर सीएम ने बड़ा बयान दिया है। कहा- बीते दिन हेड क्वार्टर पुलिस को समीक्षा के निर्देश दिया है। एक-एक पाकिस्तानी व्यक्ति को चुन-चुन कर भेजने के लिए निर्देश दिया है। पहलगाम की घटना के बाद गृहमंत्री ने राज्यों से जो अपेक्षा कर रहे हैं उसके लिए कटिबद्ध है। पाकिस्तानियों को आदेश के मुताबिक वापसी का काम करेंगे। शासन की व्यवस्थाओं के आधार पर हर हाल में पहलगाम के दोषियों को दंडित किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button