मध्यप्रदेश

भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा: मौसम विभाग

इंदौर
शहर में इस सप्ताह गर्मी की तपिश बरकरार रहेगी। सप्ताह के पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दिन में हल्के बादल छाने के कारण भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में गर्मी से राहत रहेगी। सप्ताह के अंत में दो दिन बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से शहरवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
 
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं एक द्रोणिका विदर्भ से लेकर मध्य अरब सागर तक जा रही है। इसके अलावा इस सप्ताह में 22 अप्रैल की पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
 
यह पश्चिमी उत्तर पूर्व भारत को प्रभावित करेगा। ऐसे में आगामी सप्ताह में अरब सागर से नमी मिलने के कारण सप्ताह के अंत में गरज-चमक के साथ वर्षा की गतिविधियां दिखाई देंगी। वर्तमान में उत्तर पश्चिमी हवाएं अभी 16 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही है।
 
23 से 25 अप्रैल के बीच हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी। हालांकि 26 अप्रैल के बाद हवाएं तेज गति से चलेगी। ऐसे में दिन में तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। और शाम को गर्मी से राहत रहेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button