छत्तीसगढ़

दिल्ली से लौटते ही आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे बैज

रायपुर

  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज दो अगस्त को नई दिल्ली प्रवास पर गए हुए थे जहां से वे आज शाम को विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा रात्रि 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे जहां शासकीय आवास देवेन्द्र  नगर में रात्रि विश्राम करने के बाद 5 अगस्त 2023 को जिला कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, गांधी मैदान, रायपुर में आयोजित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे।

सुबह 11 से 1 बजे तक शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर का बैठक लेंगे। दोपहर 2 से 4 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण का बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग, किसान कांग्रेस के जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रायपुर के पदाधिकारियों के संयुक्त बैठक लेंगे।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button