![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/09/godfather-movie-trailer-94521673-780x470.jpg)
तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म गॉडफादर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर वीडियो में जोरदार एक्शन देखने को मिला। वीडियो में सलमान खान गुंडों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। वहीं चिरंजीवी के अलावा फिल्म में लेडी सुपरस्टार नयनतारा, सलमान खान और सुनील वर्मा दिखाई देने वाले है। बता दें, गॉडफादर मलयाली सिनेमा की सुपरहिट फिल्म लुसिफर का रीमेक है। गॉडफादर 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान और चिरंजीवी के धमाकेदार एक्शन सीन वाले इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।