मध्यप्रदेश

आज से हमारे प्रत्याशियों का नामांकन फॉर्म भरने का क्रम जारी हुआ -मुख्यमंत्री

भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस के 18 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय नहीं होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुटकी ली। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी रवाना होने से पहले कहा कि चुनाव के तारीख की घोषणा हो गई है, भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश सहित अधिकांश प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। लोकतंत्र में हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां स्वस्थ्य रहें और अपने मैदान पकड़े, लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी कांग्रेस के ठिकाने तक नहीं है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कांग्रेस के 18 प्रत्याशी घोषित किए जाना बाकी है। उम्मीदकर्ता हूं कि मध्य प्रदेश में जिस प्रकार का हमारा अपना वातावरण दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का है और जनता का रिस्पांस भी है। उन्होंने कहा कि आज से हमारे प्रत्याशियों का नामांकन फॉर्म भरने का क्रम जारी है। आज मैं सीधी में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन फॉर्म भरवाने जा रहा हूं, मेरे साथ वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल जी भी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  उम्मीद कर रहे हैं कि लोकतंत्र में जल्दी से प्रत्याशी मैदान में आए तो चुनाव हो जाए, लेकिन क्या करें, कांग्रेस के संकट इतने हैं कि वो निपट ही नहीं रहें है। बता दें कांग्रेस की केंद्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की मंगलवार को बैठक में मध्य प्रदेश के 18 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर नहीं लग सकी। अब सीईसी की बैठक 21 मार्च को होगी।

Related Articles

कांग्रेस के संकट इतने कि निपट ही नहीं रहे
सीएम ने कहा कि आज से हमारे प्रत्याशियों का नामांकन फॉर्म भरने का क्रम शुरू हो गया है। आज मैं सीधी में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन फॉर्म भरवाने जा रहा हूं। मेरे साथ वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल भी जा रहे हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि लोकतंत्र में जल्दी से प्रत्याशी मैदान में आए तो चुनाव हो जाए। लेकिन क्या करें कांग्रेस के संकट इतने ज्यादा हैं कि वो निपट ही  नहीं रहे हैं।  

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का पलटवार
मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने पलटवार किया है। PC शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों को ठिकाने लगाया। महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों को ठिकाने लगाया। नकुलनाथ ओपनिंग बैट्समैन हमारे प्रत्यशी धुआंधार बैटिंग करेंगे। पीसी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी जल्द घोषित होने वाले हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button