Breaking Newsबिहार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई

रांची

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

Related Articles

बता दें कि सपा प्रमुख और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव को 52 साल के हो गए हैं। उनका जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button