Breaking Newsबिहार

मुहर्रम के अवसर पर शहीद हजरत इमाम हुसैन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन

रांची

आज देश भर में मुहर्रम मनाया जा रहा है। दुनिया भर के मुसलमान कर्बला की जंग को याद कर रहे हैं। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद व नमन किया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत मानव जाति को भाईचारे का संदेश देता है, जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत को नमन।

बता दें कि इस्लामी कैलेंडर की शुरुआत मुहर्रम महीने से होती है, जिसे सबसे पाक महीनों में गिना जाता है। इस माह की खास बात यह है कि इसे सब्र, कुर्बानी और सच्चाई की मिसाल के रूप में याद किया जाता है। इस महीने में रोजा रखने का भी खास महत्व है। माना जाता है कि रमजान के बाद सबसे पुण्य फल मुहर्रम के रोज़े का ही होता है। मुहर्रम की 10वीं तारीख को यौमे-ए-आशूरा कहा जाता है, जो बेहद अहम दिन होता है। इसी दिन हज़रत इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उनकी यह कुर्बानी आज भी इंसानियत, सब्र और ईमानदारी की मिसाल बनी हुई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button