मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जा अर्चना कर संतजन और नागरिकों के साथ भंडारे में हुए शामिल

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव खाचरोद में स्वामी निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव  जा अर्चना कर संतजन और नागरिकों के साथ भंडारे में हुए शामिल
  • CM यादव आज खाचरोद में  संत स्व. 1008 निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे
  • रक्षाबंधन पर्व की सभी को दीं शुभकामनाएं
  • लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी

खाचरोद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर खाचरोद के ग्राम चिरोला फंटा स्थित संत स्व. 1008 निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आश्रम के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन किया। पूजन पंडित आशीष शर्मा, पंडित गोपाल शर्मा और पंडित श्याम कुमार शर्मा ने संपन्न कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत निजानंद जी महाराज के गादी स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आरती की। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक नागदा खाचरोद दिलीप सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, बहादुर सिंह बोरमुंडला, राजेश कुशवाहा, नरेश शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिक तथा आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष सीताराम परमार, उपाध्यक्ष सज्जन सिंह अर्जला, सचिव बालचंद जी रावत, व्यवस्थापक रामानंद जी, सदस्य सुरेंद्र सिंह वाचाखेड़ी, ओंकार लाल पाटीदार, बाबूलाल जी नायमा और अशोक राजावत मौजूद थे ।

Related Articles

पूजन-अर्चन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव आश्रम में संत स्व. सच्चिदानंद जी महाराज की द्वितीय पुण्य-तिथि पर आयोजित भंडारे में संतों और स्थानीय नागरिकों के साथ शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आश्रम के नजदीक रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए और बहनों से राखी बंधवाई।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button