मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने 310 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  अनूपपुर भ्रमण के दौरान 310 करोड़ 65 लाख रूपये लागत के विकास कार्यें का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने शासकीय एकलव्य आवासीय उ.मा.वि. अनूपपुर प्रांगण में लगभग 310 करोड़ 65 लाख 57 हजार रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 53 करोड़ 86 लाख 88 हजार लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 256 करोड़ 78 लाख 69 हजार लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग के 6 करोड़ 9 लाख 38 हजार लागत के 15 विकास कार्यों, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के 4 करोड़ 89 लाख 94 हजार लागत के 3 विकास कार्यों, सर्व शिक्षा अभियान के 33 लाख 41 हजार लागत के 2 विकास कार्यों, जल संसाधन विभाग के 6 करोड़ 99 लाख लागत के 1 विकास कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 5 करोड़ 63 लाख 96 हजार लागत के 7 विकास कार्यों, नगरीय प्रशासन विभाग के 3 करोड़ 97 लाख 49 हजार लागत के 14 विकास कार्यों, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण विभाग के 9 करोड़ 86 लाख 82 हजार लागत के 2 विकास कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 15 करोड़ 11 लाख लागत के 6 विकास कार्यों तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 95 लाख लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

Related Articles

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 4 करोड़ 91 लाख लागत के 10 विकास कार्यों, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के 189 करोड़ 88 लाख 58 हजार लागत के 14 विकास कार्यों, सर्व शिक्षा अभियान के 9 करोड़ 39 लाख 46 हजार लागत के 68 विकास कार्यों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 30 करोड़ 91 लाख 55 हजार लागत के 52 विकास कार्यों, नगरीय प्रशासन विभाग के 8 करोड़ 73 लाख 97 हजार लागत के 22 विकास कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 2 करोड़ 67 लाख 16 हजार लागत के 1 विकास कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 9 करोड़ 46 लाख 57 हजार लागत के 14 विकास कार्यों तथा जनजातीय कार्य विभाग के 80 लाख लागत के 3 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button