छत्तीसगढ़

मृतक के परिजनों को 4-4 लाख देने मुख्यमंत्री ने घोषणा

बालोद

राष्ट्रीय राजमार्ग – 30 पर चारामा घाट में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिनमें 13 घायल यात्रियों को कांकेर के चाराम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पुरूर थाना के मरकाटोला घाट की है। यात्री बस हादसे में मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरकाटोला घाट में कल सड़क किनारे एक ट्रक पलट गई थी और अभी तक ट्रक को निकाला नहीं गया था। इसी दौरान बालोद से बैलाडीला की ओर आ रही यात्री बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों ललित साहू, संजय रथराटे तथा मेंहदी बांदे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 12 यात्री घायल हो गए जिन्हें काफी दिक्कतों के बाद बाहर निकाला गया और सभी को कांकेर जिले के चाराम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां 5 यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक तीन यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बालोद जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button