जगदलपुर

भारत में 75 साल पहले विलुप्त हो चुके चीते फिर से आएंगे नजर

जगदलपुर। भारत में 75 साल पहले ही चीता का अस्तित्व खत्म हो चुका है। अब अंतर महाद्वीपीय स्थानांतरण के तहत 75 साल बाद अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कुछ चीते भारत लाए गए हैं। अब इन्हें मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में विचरण के लिए  छोड़ा जाएगा। देशवासियों को भारत भूमि में फिर से चीता के विचरण करने की खुशी है।

75 साल पहले कोरिया जंगल में मारे गए भारत के अंतिम चीते का सिर बस्तर राजमहल के दरबार हाल में आज भी शोभायमान है। वर्ष 1947 में भारत के अंतिम तीन चीतों का शिकार कोरिया महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव ने बैकुंठपुर के सलका जंगल में किया था। उन्होंने एक चीता का सिर बस्तर महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव को भेंट किया था।

रणथंभौर फाउंडेशन चाणक्यपुरी नई दिल्ली द्वारा वर्ष 1997 में संकटग्रस्त वन्य जीवों पर विशेष अंक प्रकाशित किया गया था, जिसमें “भारत में विलुप्त एक शालीन जीव- चीता” विशेष आलेख भी प्रकाशित है। उल्लेख किया गया है कि देश के आखिरी चीते मध्य प्रदेश, बिहार व ओडिशा में देखे या मारे गए थे। आखिरी तीन चीते कोरिया (मध्य प्रदेश) में सन 1947 में मारे गए थे। वर्ष के आखिरी दिनों की एक रात अचानक उस इलाके के महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव की गाड़ी के सामने पड़ गए थे। उन्होंने दो गोलियों से ही तीनों को ढेर कर दिया था। तीनों नर थे और संभवतः एक ही ब्यापी मां के थे।

बस्तर और कोरिया महाराजा में समानता

कोरिया नरेश रामानुज प्रताप सिंहदेव का जन्म वर्ष 1901 में हुआ और 1909 को मात्र नौ वर्ष की अल्पायु में राजा बनाया गया। 16 साल बाद वर्ष 1925 को बालिक होने पर सत्ता का पूर्ण अधिकार मिला। इसी तरह 25 जून, 1929 को जन्मे बस्तर महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव का छह वर्ष की उम्र 1921 में राजतिलक किया गया था। प्रवीरचंद जब 18 वर्ष के हुए, तब जुलाई सन 1947 में ब्रिटिश शासन ने उन्हें बस्तर रियासत का पूर्ण अधिकार सौंपा था। कोरिया महाराजा ने 15 दिसंबर, 1947 को तथा बस्तर महाराजा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के समक्ष एक जनवरी 1948 को विलय पत्र में हस्ताक्षर अपनी विरासत का भारत गणराज्य में कराया था।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button