खेल

पंत को शिकार बनाते ही चहल ने रचा इतिहास… ऐसा करने वाले पहले भारतीय

नईदिल्ली

आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के विस्फोटक ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क ने कुछ ऐसा किया, जो इससे पहले 16 सीजन में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था। वह एक आईपीएल सीजन में तीन बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल और निकोलस पूरन समेत सात बल्लेबाजों ने एक सीजन में दो बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। जेक इससे आगे निकल चुके हैं।

आईपीएल के सीजन में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज

  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क: 3 बार
  • यशस्वी जयसवाल: 2 बार 
  • निकोलस पूरन: 2 बार
  • ईशान किशन: 2 बार
  • सुनील नरेन: 2 बार
  • कीरोन पोलार्ड: 2 बार
  • ट्रेविस हेड: 2 बार
  • केएल राहुल: 2 बार

यह मैकगर्क का पहला आईपीएल सीजन है और वह चार अर्धशतक लगा चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक 20 से कम गेंदों पर आए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली में और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली में ही 15-15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। राजस्थान के खिलाफ वह 20 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। मैकगर्क इस सीजन पावरप्ले के अंदर दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली में उन्होंने पावरप्ले के अंदर 24 गेंद में 78 रन बनाए थे। उस मैच में वह 27 गेंद में 11 चौके और छह छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए थे। 

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह पांचवें ओवर में आउट हुए। मैकगर्क ने 20 गेंद में 50 रन की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। मैकगर्क अब तक इस सीजन में पावरप्ले में 96 गेंदें खेली हैं और 245 रन बनाए हैं। इस दौरान वह चार बार आउट हुए हैं। उनका औसत 61.2 का और स्ट्राइक रेट 255.2 का रहा है। मैकगर्क ने पावरप्ले के अंदर 29 चौके और 19 छक्के लगाए हैं।

दिल्ली के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक

गेंदबल्लेबाजखिलाफसाल
15जेक फ्रेजर-मैकगर्कसनराइजर्स हैदराबाद2024
15जेक फ्रेजर-मैकगर्कमुंबई इंडियंस2024
17क्रिस मॉरिसगुजरात लायंस2016
18ऋषभ पंतमुंबई इंडियंस2019
18पृथ्वी शॉकोलकाता नाइट राइडर्स2021
19ट्रिस्टन स्टब्समुंबई इंडियंस2024
19जेक फ्रेजर-मैकगर्कराजस्थान रॉयल्स2024

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने दिल्ली के खिलाफ इस मैच में चार ओवर में 48 रन खर्च किए और एक विकेट लिया। उन्होंने ऋषभ पंत को आउट किया। इस विकेट के साथ ही चहल टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले गेंदबाज और दुनिया के पांचवें स्पिनर बन गए हैं। इस दौरान चहल का इकोनॉमी रेट 7.69 का रहा है। भारत की ओर से दूसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं। उन्होंने टी20 प्रारूप में 310 विकेट लिए हैं। वहीं, ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर राशिद खान हैं। उन्होंने 572 विकेट लिए हैं। 

भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजविकेटइकोनॉमी
युजवेंद्र चहल3507.69
पीयूष चावला3107.52
आर अश्विन3037.09
भुवनेश्वर कुमार2977.28

टी20 क्रिकेट में 350 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर

  • 572 विकेट: राशिद खान
  • 549 विकेट: सुनील नरेन
  • 502 विकेट: इमरान ताहिर
  • 482 विकेट: शाकिब अल हसन
  • 350 विकेट: युजवेंद्र चहल

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button