छत्तीसगढ़रायपुर

PM मोदी का जन्मदिन: खादी खरीदेंगे, तालाबों की करेंगे सफाई CG, BJP कार्यकर्ता…

रायपुर। देश के साथ ही प्रदेश में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन मनाएगी। इसे प्रदेश में सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। सियासी दल के इस कार्यक्रम में भाजपा अलग-अलग वर्ग को साधने का प्रयास करेगी। सफाई, किसानों से मुलाकात, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, बांटने, और खादी खरीदने जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं।

भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा ही संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित कर जनसेवा के कार्यक्रम करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर प्रदेश में कार्यक्रम तय हुए हैं। इस दौरान प्रदेश भाजपा के बड़े नेता लोगों की सेवा करते दिखेंगे।

इन तारीखों पर होंगे कार्यक्रम
सेवा पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 17 सितंबर को जिला स्तर पर रक्तदान शिविर, मंडल एवं बूथ स्तर पर वृक्षारोपण, जिला स्तर पर प्रदर्शनी एवं पुस्तक स्टाल, 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला स्तर पर, 19 सितंबर को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण जिला स्तर पर, 20 सितंबर को सामान्य एवं सार्वजनिक स्थल पर मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान, 21 सितंबर को अमृत सरोवरों पर श्रमदान, 22 सितंबर को मंडल स्तर पर जल संरक्षण जल ही जीवन अभियान, 23 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत जिला स्तर पर, वोकल फार लोकल कार्यक्रम होगा।

इसके बाद 24 सितंबर को शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, मन की बात, बूथ की बैठक और स्वच्छता अभियान, 26 एवं 27 सितंबर को प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर पंपलेट वितरण, 30 सितंबर को जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, खादी खरीदी एवं किसान जवान सम्मान जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

सेवा पखवाड़ा भाजपा की नौटंकी

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने को सेवा पखवाड़ा भारतीय जनता पार्टी की राजनैतिक नौटंकी है। केंद्र की सरकार बना कर जनता ने सेवा का अवसर दिया वहाँ सेवा नहीं कर रहे। न मंहगाई कम कर न गरीब जनता की सेवा कर रहे, न रोजगार दे कर युवाओं की सेवा कर रहे। न किसानों की उपज की पूरी कीमत दे कर उनकी सेवा कर रहे फिर सेवा पखवाड़ा किस लिये। किस नैतिकता से भाजपा सेवा पखवाड़ा को महात्मा गांधी जी की जयंती से जोड़ रही ।नाथूराम और गांधी दोनों एक साथ कैसे सम्भव है ।नाथूराम मुर्दाबाद का नारा लगाने का साहस दिखाए।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button