मध्यप्रदेश

आज से भाजपा के केंद्रीय नेता उतरे चुनाव प्रचार में

जबलपुर

भाजपा के केंद्रीय नेता आज से प्रदेश में चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ में हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और राजनाथ सिंह भी इसी सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश में आ रहे हैं।

जेपी नड्डा ने जबलपुर में शक्ति केद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद वे शहडोल जाएंगे, जहां पर वे गांधी चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से नड्डा शाम को वापस जबलपुर पहुंचेगे। शाम को वे मानस भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे। जिसमें जबलपुर क्लस्टर की सभी लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा होगी।  वहीं बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी खजुराहो में रहेंगी। इस सीट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्षी वीडी शर्मा उम्मीदवार हैं। वे नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान होने वाली सभा को स्मृति इरानी संबोधित करेंगी। वहीं 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सिंगरौली और सीधी के दौरे पर रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button