छत्तीसगढ़

रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने कैट ने डीआरएम के समक्ष उठाई क्षेत्र की आवाज

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर कैट एमसीबी इकाई ने बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम राकेश रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख मांगें रखीं। डीआरएम अपने तीन दिवसीय दौरे पर मनेन्द्रगढ़ पहुंचे हैं, जहां वे मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन सहित एबीबीएस कार्य, रेलवे कॉलोनी, रेलवे हेल्थ क्लिनिक और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे।

डीआरएम के मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर कैट जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार एवं जिला प्रभारी रफीक मेमन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के रेल यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा गया।

Related Articles

प्रतिनिधिमंडल ने चिरमिरीबिलासपुर ट्रेन को रायपुर तक विस्तारित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे मनेन्द्रगढ़चिरमिरी क्षेत्र के यात्रियों को रायपुर की ओर सीधी और बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी। साथ ही चिरमिरीरीवा ट्रेन को नियमित रूप से संचालित करने तथा क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी की गई।

कैट प्रतिनिधियों ने कहा कि चिरमिरीबिलासपुर ट्रेन का रायपुर तक विस्तार और चिरमिरीरीवा ट्रेन का नियमित संचालन क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे व्यापारियों को व्यापारिक आवागमन, विद्यार्थियों को शैक्षणिक यात्रा तथा कर्मचारियों और आम यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे यात्रियों को हो रही विभिन्न असुविधाओं से भी डीआरएम को अवगत कराया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। साथ ही क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए भविष्य में रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर कैट जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार, जिला प्रभारी रफीक मेमन, आनंद अग्रवाल, रिंकेश खन्ना, अशोक डब्बू, शोयब अख्तर, प्रमोद बंसल, विनय जायसवाल, सिराजुल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button