मध्यप्रदेश

मंदसौर मेंट्रॉले में पीछे से घुसी कार, राजस्थान की दो महिलाओं की मौत, वाहन चालक सहित चार घायल

मंदसौर

मध्य प्रदेश के मंदसौर से खतरनाक रोड एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। नए साल के पहले दिन यानि सोमवार सुबह कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इस एक्सीडेंट में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रक गरोठ से रतलाम की तरफ जा रहा था। कार में सवार परिवार बांसवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फटने की वजह से पीछे से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। कार में सवार 1 पुरुष और पांच महिलाएं सवार थी, जिनमे से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें मंदसौर के जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है।

पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने ट्वीट कर कही ये बात

मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X पर मंदसौर में हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ‘मंदसौर से निकल रही 8 लाइन सड़क पर तड़के दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, परिवार बांसवाड़ा का बताया जा रहा है गरोठ से रतलाम की ओर जा रहे ट्रक में घुसने के कारण दुर्घटना हुई मृतकों को श्रद्धांजलि परिवारजनों को संवेदना।’

ट्रॉले का टायर फूटने से हुआ हादसा
सीतामऊ थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की आगे चल रहे ट्रॉले का टायर फूटने से ट्रॉला खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे आ रही कार ट्रॉले में जा घुसी जिससे यह हादसा हुआ है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button