राजनीति

उम्मीदवारों का इंतेजार ख़त्म, 40 नाम फाइनल, दूसरी लिस्ट एक -दो दिन में होगी जारी!

भोपाल

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद अब दूसरी सूची के लिए 40 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। इन नामों पर अंतिम मुहर बुधवार को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बुधवार को दिल्ली में होने जा रही है। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज का दिन रिजर्व रखा है। वे जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए बालाघाट जाने वाले थे,लेकिन आज वे नहीं जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वे केंद्रीय चुनाव समिति की कल होने वाली बैठक को लेकर उन्होंने आज का दिन रिजर्व रखा है।

सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा एवं राष्टÑीय संगठन महासचिव बीएस संतोष ने चर्चा कर प्रत्याशियों के नामों को लेकर तय कर लिया है। करीब चालीस विधानसभा में उम्मीदवारों के नाम इस बैठक में सिंगल नाम तय हुए, ये सभी वे विधानसभाएं हैं जिन पर भाजपा पिछला चुनाव हार गई थी।

Related Articles

सूत्रों की मानी जाए तो केंद्रीय चुनाव समिति में उम्मीदवार चयन के अलावा यह भी तय किया जाना है कि दूसरी सूची किस वक्त जारी की जाए। इस पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने इस पर भी चर्चा की है कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले करने में कोई परेशानी नहीं हैं। इसके बाद यह तय किया गया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद दूसरी सूची जार कर दी जाएगी। इसके बाद तीसरी सूची भी इसी महीने के अंत में आने की संभावना है।

103 सीटों पर ऐलान इसी महीने
भाजपा को इसी महीने 103 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है। जिसमें से अभी तक 39 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। बाकी की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी सूची के बाद भी कुछ सीटें बच जाएंगे, इन पर भी इसी महीने उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। भाजपा इन 103 सीटों को लेकर अपनी रणनीति बना रखी है, इसके तहत पार्टी अपने उम्मीदवार आचार संहिता लगने से पहले घोषित करेगी ताकि उनको अपने विधानसभा क्षेत्र में कैंपेनिंग के लिए पर्याप्त समय मिले। इसी तारतम्य में जो पहली सूची जारी हुई, उसका प्रभाव सकारात्मक सामने आ रहा है। इसी के चलते पार्टी अन्य सूचियां भी जल्द जारी करने का मानस बना चुकी है।
बढ़ सकती है संख्या
नईदिल्ली में सोमवार की रात हुए विमर्श में 40 नामों पर सहमति बनी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह संख्या बढ़ने के भी आसार हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button