
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, यह बैठक नया रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में होगी। इसमें धान खरीदी व्यवस्था, नक्सलवाद पुनर्वास नीति में संशोधन, और निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों सहित अन्य अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।