देश

शिरडी जा रही बस ट्रक से टकराई, 10 साईं भक्तों की मौत, कई घायल

नासिक

महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हुआ है। साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस के ट्रक से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। नासिक पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। यह दुर्घटना नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह पथारे के पास हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर शोक व्यक्ति किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने और घायलों को सरकारी खर्च पर जरूरी इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने नासिक के मंडलायुक्त और जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और विस्तृत जानकारी ली। इस हादसे में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। चार यात्रियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे।

Related Articles

बदलापुर और आसपास के इलाकों से एक प्राइवेट बस श्रद्धालुओं को शिरडी में साईंबाबा का दर्शन कराने के लिए ले जा रही थी। इस हादसे में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में छह महिलाएं, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं।

नासिक के पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा, ''बस बदलापुर-अंबरनाथ से शिरडी जा रही थी। तभी बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में छह महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।''

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button